शवों को क्रेन के सहारे बीच चौराहे घंटो लटकाए रखा
Herat 25 सितम्बर (एजेंसी) पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबानी सजा का दौर शुरू हो चुका है। ताजा मामला पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत का है। तालिबानी पुलिस ने हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर शनिवार को 4 लोगों को पहले दिनदहाड़े गोली मारी। फिर शवों को क्रेन के सहारे बीच चौराहे घंटो लटकाए रखा। चारों पर किडनैपिंग का आरोप था।
शव घंटो हवा में झूलता रहा
हेरात शहर के एक प्रत्यक्षदर्शी वजीर अहमद सिद्दीकी ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि तालिबान की कथित पुलिस 4 शवों को चौराहे पर लेकर आई और एक को क्रेन के सहारे टांग दिया गया। शव घंटो हवा में झूलता रहा। उसके गले में एक तख्ती भी लटकी हुई थी, जिसमें पश्तो में कुछ लिखा हुआ था। बाकी के तीन शवों को तालिब शहर के अन्य चौराहे पर ले गए। वे कह रहे थे कि इन्हें भी यही सजा दी जाएगी।
तालिबान का असली चेहरा सामने आने लगा है,हेरात शहर में चार लोगों को इस तरह से फाँसी दी गई है । #Taliban pic.twitter.com/bDnFZ1kgNf
— Kumar Gaurav/कुमार गौरव (@kumarrgaurrav) September 25, 2021
डर और खौफ पैदा करने के लिए ऐसी सजा जरूरी
तालिबान का कहना है कि लोगों के जेहन में गलत काम के लिए डर और खौफ पैदा करने के लिए ऐसी सजा जरूरी है। तालिबान ऐसी सजाएं आगे भी जारी रखेगा, ताकि गलत काम करने से पहले लोग हजार बार सोचे। वजीर ने बताया कि गलत काम के लिए सजा देनी चाहिए। लेकिन इस तरह का अमानवीय तरीका इंसनियत के लिए सही नहीं है।
यह भी देखें