अलग अलग स्कीम के तहत आवेदन फार्म भरवाए गए
New Delhi, 13 अक्टूबर (एजेंसी)। घौण्डा विधान सभा के भजनपुरा वार्ड में क्षेत्रवासियो की सुविधा के लिए बिजेंद्र प्रधान और पूर्व निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे पहचान पत्र, लेबर कार्ड, ई-श्रम कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, विधवा व विकलांग पेंशन बनवाने के लिए फार्म भरवाए गए। क्षेत्रीय लोगों ने यहां आकर विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की और सुविधानुसार अलग अलग स्कीम के तहत आवेदन फार्म भरवाए। जिसमे वार्ड अध्यक्ष प्रेमपाल ठाकुर, यूथ अध्यक्ष सचिन कुमार, विशाल चौ., दिग्विजय सिंह, मुकेश कुमार, शिखा रानी, पूनम देवी, ममता नेगी, सोवित मिश्रा, मोहित यादव और कई कार्यकर्ताओ ने मिलकर कैंप में सभी लोगों को भरपूर सहयोग दिया।
लोगों ने कैंप का भरपूर लाभ उठाया
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, रणजीत नागर, प्रदीप शर्मा भी शामिल हुए। श्रीदत्त शर्मा ने सभी लोगों से बात करके उनकी समस्याओ के बारे में जाना और दिल्ली की केजरीवाल सरकार की योजनाओ के बारे में भी समझाया। प्रेमपाल ठाकुर ने बताया कि लोगों ने इस कैंप का भरपूर लाभ उठाया। इसमे कई लोग काफी दूर दूर से भी आए हुए थे।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया
सभी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बहुत आभार व्यक्त किया। रेखा रानी ने बताया कि दो हफ्ते पहले 29 सितंबर को भी कैम्प लगाया गया था और लोगों की मांग को देखते हुए आज फिर से आयोजन किया है, भविष्य में भी जनता की सेवा के लिए इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे।
यह भी देखें