गाजियाबाद 23 फरवरी (एजेंसी) नगर निगम के वार्ड 27 विजयनगर क्षेत्र में महापौर ने डेढ़ माह पूर्व बारात घर बनाने के लिए उदघाटन तो कर दिया, मगर कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया। इससे जनता में रोष व्याप्त है। वहीं क्षेत्र के पार्षद ललित कश्यप ने नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। पार्षद ललित कशयप ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से बारात घर की मांग कर रहे थे।
महापौर आशा शर्मा ने बारात घर का उद्घाटन कर भी दिया था, मगर कार्य शुरू नहीं हो रहा है। यदि जल्द ही बारातघर बनाने का काम शुरू नहीं किया गया तो वे जल्द ही नगर निगम के विजय नगर जोन कार्यालय पर क्षेत्र की जनता के साथ बैठेंगे धरने पर बैठेंगे।