गाजियाबाद 01 मार्च (एजेंसी) नवयुग मार्केट में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन वार्ड अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पानी के महत्व पर जोर दिया और कहा कि माघ महीने और इसके आध्यात्मिक सामाजिक महत्त्व की चर्चा संत रविदास जी के नाम के बिना पूरी नहीं होती। उन्होंने बच्चों से हंसते-मुस्कराते परीक्षा देने का आहवान किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमे अपने देश की चीजों पर गर्व होना चाहिए।
आसमान में हम अपने देश में बने लड़ाकी विमान तेजस को कलाबाजिंयां खाते देखते हैं, तब भारत में बने टैंक, मिसाइलें हमारा गौरव बढ़ाते हैं। जब हम दर्जनों देशों तक मेड इन इंडिया वैक्सीन को पहुंचाते हुए देखते हैं तो हमारा माथा और ऊंचा हो जाता है। कार्यक्रम के मुख्य महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा थे। संजीव झा, तरुण शर्मा, कामेश्वर त्यागी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अनुराग गर्ग, पार्षद राजीव शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, प्रदीप चौहान, पूर्व पार्षद लवली कौर, अरुण जैन, रामबाबू, शौकत कुरेशी, रामेश्वर दयाल, मीडिया प्रभारी नीरज गोयल आदि भी मौजूद रहे।