गाजियाबाद 18 फरवरी (एजेंसी) वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज त्यागी ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने दिवाकर पब्लिक स्कूल में विशेष सफाई अभियान भी चलाया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज त्यागी ने खुद सफाई अभियान की कमान संभाली और स्कूल परिसर में साफ-सफाई की। स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी उनका साथ दिया और स्कूल परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी सफाई की और झाडियों की सफाई की। इस मौके पर पंकज त्यागी ने कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूत हो रही है तथा वह नई उंचाईयों की ओर जा रही है।
मोहित बेनीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विश्वास के नारे को सार्थक करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से हर समय संपर्क में रहते हैं और फोन कर व उनसे मिलकर उनका हाल-चाल जानते हैं। मोहित बेनीवाल भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी यह फर्ज है कि उनका साथ देते हुए भाजपा व भाजपा सरकार की नीतियों, सिद्धांतों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए व पार्टी को और अधिक मजबूत करें। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के मिशन में जुटे हुए हैं।