- मृतकों में 2 महिलाएं समेत 5 लोग शामिल
- घटना की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है
- कोच और खिलाड़ियों पर रात 9.30 बजे हमलावरों ने फायरिंग की
रोहतक 12 फरवरी (एजेंसी) ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में 2 महिलाएं समेत 5 लोग शामिल, जबकि 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो शहर के जाट कॉलेज के अंदर जिम्नेजियम हॉल के कोच और खिलाड़ियों पर रात 9.30 बजे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।