गाजियाबाद 20 फरवरी (एजेंसी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने विधान परिषद के सदस्य की शपथ ली। प्रोटेम चेयरमैन मानवेन्द्र सिंह ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता धर्मवीर डबास ने राजेंद्र चौधरी के विधान परिषद सदस्य की शपथ लेने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटकर किया। धर्मवीर डबास ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के के अलावा बधाई देने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त किया। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसनए विधान सभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरीए समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
धर्मवीर डबास ने कहा कि विधान परिषद सदस्य बनने के बाद राजेंद्र चौधरी जनता की बात सदन तक पहुंचाएंगे। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाती आई है। आज सत्ताधारी दल लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। भाजपा का इरादा संवैधानिक व्यवस्था को क्षति पहुंचाने का हैए मगर विधान परिषद में समाजवादी पार्टी बहुमत में है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पूरी ताकत से लडेगी। समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ रही है और समाज का हर वर्ग आज सपा के साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी सत्ता में आएगी व अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।