बगैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा
New Delhi 05 अक्टूबर (एजेंसी) मंगलवार की सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। बता दे कि इस पोस्ट में वह कथित वीडियो भी है, जिसमें किसानों को जीप से कुचल दिया गया। उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला व्यक्ति अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ। क्यों?’
प्रियंका को हरगांव में रोककर हिरासत में ले लिया
प्रियंका गांधी रविवार रात लखनऊ पहुंची थीं। लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से रात में ही मिलने निकल पड़ीं। पुलिस ने सोमवार सुबह 5:30 बजे सीतापुर के हरगांव में उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया था। उन्हें पीएसी के गेस्ट हाउस में रखा गया है। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के बाद से ही कार्यकर्ता गेस्ट हाउस के बाहर जुटे हैं। सोमवार की शाम मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया था। आज सुबह से भी रिहाई की मांग को लेकर शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही है।
.@narendramodi जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है।
अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों? pic.twitter.com/0IF3iv0Ypi
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2021
इन्टरनेट पर वायरल हुआ था प्रियंका गाँधी का वीडियो
सोमवार को प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस के कमरे में झाड़ू लगाते हुए वीडियो जारी किया था। कांग्रेस का कहना था कि प्रियंका उन्हें हिरासत में लिए जाने का विरोध झाड़ू लगाकर कर रही हैं। वहीं, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘ये अनशन है अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती। गांधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी’।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 4, 2021
यह भी देखें