- संदीप और पिंकी फ़रार का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया
- फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी
- फ़िल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी कॉप के किरदार में
मुंबई 08 मार्च (एजेंसी) काफी समय से रिलीज डेट के लिए तरस रही अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार का प्रमोशन शुरू हो गया। बता दे कि इस मामले में यशराज फ़िल्म्स ने जानकारी दी कि ट्रेलर 9 मार्च को आ रहा है, फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।
बता दे कि संदीप और पिंकी फ़रार का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है, वहीँ अर्जुन और परिणीति की यह तीसरी फ़िल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म इश्क़ज़ादे और नमस्ते इंग्लैंड में साथ आये थे। फ़िल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी कॉप के किरदार में दिखेंगे, वहीं परिणीति का किरदार एक कॉरपोरेट ऑफ़िसर का है। फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखेंगे।
Celebrated storyteller #DibakarBanerjee brings yet another thrilling tale #SandeepAurPinkyFaraar
Releasing at a big screen near you on 19th March, 2021.
Trailer #2 OUT TOMORROW. @arjunk26 | @ParineetiChopra | @SAPFTheFilm pic.twitter.com/ULB6sg0qLi— Yash Raj Films (@yrf) March 8, 2021