Ghaziabad News 14 मार्च (एजेंसी) समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता की ओर से शनिवार को अमावस्या पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कालका गढी चैक पर लगाया गया। भंडारे से पूर्व भगवान की पूजा.अर्चना भी की गई। प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि फाल्गुन मास की अमावस्या शनिवार को थी।
शनिवार को पडने वाली अमावस्या को शनिस्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन भगवान की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही शनि देव की पूजा करने से विशेष शांति होती है। भंडारे से पहले पूजा.अर्चना कर सभी के जीवन में सुख.समृद्धि व कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की गई।