गाजियाबाद 13 मार्च (एजेंसी) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रदेश कार्यकारिणी में गाजियाबाद का विशेष ध्यान रखा गया और प्रदेश कार्यकारिणी नौ सदस्य बनाए गए। इन नौ सदस्यों पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक प्रशांत चैधरी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, पवन गोयल, संजीव सिंघल, सत्येंद्र त्यागी व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ अशोक नागर शामिल हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त किया।