भगवान राम ने धर्म की रक्षा के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया
Ghaziabad News 27 सितम्बर (एजेंसी) शहीदों को समर्पित भागवत कथा के पंाचवें दिन राम जन्म हुआ। कथा व्यास विष्णु दत्त सरस मिश्र ने भगवान राम की लीलाओं का वर्णन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने धर्म की रक्षा के लिए ही इस पृथ्वी पर अवतार लिया। उन्होंने जो भी लीला की, वह मनुष्य मात्र को आनंद देने वाली ही नहीं वरन पूरी मानवता का कल्याण करने वाली है।
भगवान राम ने आदर्श स्वरूप प्रस्तुत किया
भगवान राम ने बेटे, राजा, पति, पिता, मित्र का जो आदर्श स्वरूप प्रस्तुत किया, उसे जीवन में धारण करके ही रामराज्य की स्थापना की जा सकती है। राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम ऐसा है, जो एक क्षण में पूरे संसार व सृष्टि का कल्याण कर सकता है।
संचालन बी के शर्मा हनुमान ने किया
परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, जगदीश साधना आदि भी मौजूद थे। संचालन बी के शर्मा हनुमान ने किया।
यह भी देखें