पदाधिकारियों को विधानसभा के प्रभारी पद में परिवर्तन किया
Ghaziabad News 31 अगस्त (एजेंसी) स्थानीय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संहयोजक अशोक मोंगा को अब नोएडा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सूची को संशोधित करने के बाद अशोक मोंगा सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी विधानसभा के प्रभारी पद में परिवर्तन किया है। अशोक मोंगा इससे पहले हसनपुर विधानसभा के प्रभारी बनाए गये थे।
संगठन के बडे रणनीतिकार नेताओं में गिने जाते हैं मोंगा
नोएडा विधानसभा की प्रभारी वाली जिम्मेदारी मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि भाजपा संगठन ने चुनावी रण में अपने इस मजबूत नेता पर भरोसा जताया है। अशोक मोंगा वैसे भी संगठन के बडे रणनीतिकार नेताओं में गिने जाते हैं। वे भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक उन्हें कई बड़ी जनसभाओं की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है।
मोंगा को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता माना जाता है
इन जनसभाओं में लोगों की भारी भीड जुटाकर वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हैं। वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कई बार मंच भी साझा कर चुके हैं। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं और संगठन की हर रणनीति पर वह पूरी तरह से फिट बैठते हैं। अशोक मोंगा को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता माना जाता है। अब जब उन्हें नोएडा विधानसभा प्रभारी बनाया गया है तो यह इस बात का सीधा स्पष्ट संकेत है कि पार्टी उन्हें चुनावी रण का योद्धा मानकर चल रही है। पार्टी का यह मानना है कि उनके नोएडा विधानसभा प्रभारी बनने से पार्टी नोएडा में और अधिक मजबूत होगी।
यह भी देखें