अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा
Ghaziabad News 22 सितम्बर (एजेंसी) गोपाल सिसोदिया को भाजपा युवा मोर्चा का मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। गोपाल सिसोदिया भाजपा के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वे 2009 से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे हैं।
लगन व निष्ठा को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा का मंत्री बनाया
पार्टी के हर कार्यक्रम में वे भाग लेते हैं और उसे सफल बनाने के लिए हर प्रकार का सहयोग भी करते हैं। शुरू से ही वे पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते रहे हैं और पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण, लगन व निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का मंत्री बनाया गया है।
ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे
इसके लिए गोपाल सिसोदिया ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन टेढ़ा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वे ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, सिद्वांतों के अलावा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ष 2022 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार व योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।
यह भी देखें