बडी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे
Ghaziabad News 09 सितम्बर (एजेंसी) शहर की प्रथम नागरिक महापौर आशा शर्मा ने चिरंजीव विहार में पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर बडी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि शहर का विकास हो और हर नागरिक को आवश्यक सुविधाएं उपलब्घ हों। इसके लिए सभी वार्डो में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
पिंक टॉयलेट उनके द्वारा प्रस्तावित किया गया था : अर्चना सिंह
क्षेत्रीय पार्षद अर्चना सिंह ने बताया कि पिंक टॉयलेट उनके द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए वे महापौर का आभार व्यक्त करती हैं। क्षेत्र में पिंक टॉयलेट की जरूरत थी। इसी के चलते उन्होंने पिंक टॉयलेट का प्रस्ताव दिया था, जिसे महापौर आशा शर्मा ने ना सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि उसके निर्माण कार्य का उदघाटन भी कर दिया।
सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा पिंक टॉयलेट
17 लाख की लागत से बनने वाला पिंक टॉयलेट सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता अजेन्द्र चौधरी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद यादव के अलावा क्षेत्रीय नागरिक, व्यापारी आदि भी मौजूद रहे।
यह भी देखें