जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई
Ghaziabad News, Sahibabad, 29 सितम्बर (एजेंसी) भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सबका साथ सबका विकास सेक्टर 3 वसुंधरा के अध्यक्ष, ऑल इंडिया कार्फेक्शन ऑफ स्माल एंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा के निवास कार्यालय पर रविवार को देवभूमि जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई।
भाजपा सरकार आम जनता की सरकार
बैठक में आने वाले निकाय चुनाव के बारे में चर्चा हुई। बैठक में लोगों ने हरीश मल्होत्रा को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि खंबों की लाइटें काफी समय से खराब पडी है। हरीश मल्होत्रा ने आश्वासन दिया कि सभी को समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। भाजपा सरकार आम जनता की सरकार है।
यह भी पढ़े : भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया मजाकः अमरजीत बिडडी
जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया
यही कारण है कि इस सरकार में जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाता है और उनका समाधान कराया जाता है। भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। बैठक में पंकज नागर, मनीष नागर, अजय यादव, अनिल यादव, बलदेव मल्होत्रा सचिन आदि भी मौजूद रहे।
यह भी देखें