Ghaziabad News : वेद प्रचार परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को ऋषि दयानंद जन्मोत्सव मनाया गया। पर डॉण् जयेन्द्र कुमार आचार्य, कुलपति आर्ष गुरूकुल नोएडा के ब्रह्मत्व में संकल्प वाटिका वसुन्धरा में यज्ञ किया गया।
भजनोपदेशक आर्य मानव गुप्ता एवं सुश्री निहारिका चौहान ने अपने भजनों के माध्यम से महर्षि स्वामी दयानंद का गुणगान किया। मुख्य वक्ता व यज्ञ के ब्रह्मा डाण् जयेंद्र आचार्य ने कहा कि मां अमृतबाई की कोख से ऐसा रत्न ऋषि दयानंद के रूप में पैदा हुआ जिसने वेदामृत दुनिया को पिलाया। उनके जीवन चरित्र को पढ़कर ऊर्जा का संचार होता है।
अगर स्वामी दयानंद सरस्वती (Swami dayanand saraswati ) न होते तो भारत में आज सनातन हिंदू संस्कृति का नामोनिशान भी न होता।मुख्य अतिथि न्द्रीय आर्य युवक परिषदएपूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य ने ऋषि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। प्रांतीय मंत्री प्रवीण आर्य, समारोह अध्यक्ष विनोद त्यागी आदि भी मौजूद रहे। संचालन परिषद् की प्रधान ममता चौहान ने किया।