Holi 2021 Bollywood And Bhojpuri Songs
नई दिल्ली 28 मार्च (एजेंसी) बॉलीवुड (Bollywood) में हमेशा से ही होली (Holi Festival) को फिल्मी पर्दे पर अलग अलग इमोशंस और तरीकों से दिखाने का चलन रहा है। करीबन 40 के दशक से शुरू हुए इस ट्रेंड को आज तक जारी रखा गया है, ऐसे में बॉलीवुड के वो टॉप 10 गाने (Bollywood Top Songs on Holi) हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके बिना होली का हर्षोल्लास अधुरा सा रहता है –
Holi Ke Din Dil Khil Jate Hain : Sholey | होली के दिन दिल खिल जाते हैं : फिल्म शोले
होली का त्योहार हो और ब्लाकबस्टर फिल्म शोले के गीत होली के दिन दिल मिल जाते है, की बात न हो, भला ऐसे कैसे संभव हो सकता है । आर.डी. बर्मन के संगीत पर किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज़ ने वो जादू कायम किया, जिसे आज तक कोई होली गीत कम नहीं कर पाया ।

Aaj Na Chhodenge : आज न छोड़ेंगे – कटी पतंग
एक बार फिर किशोर-लता-बर्मन की तिकड़ी ने ऐसा जादू बिखेरा, जिसका असर आज भी है

रंग बरसे भीगे चुनर वाली – सिलसिला : Rang Barse Movie Silsila
ये फिल्म जितनी चर्चाओं में रही, उतना ही चर्चा में फिल्म का ये गीत रहा । इस फिल्म को संगीत दिया था शिव-हरी की जोड़ी ने, वहीँ इस गीत को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ दी, ये ही वो गीत था जिसे अमिताभ ने पहली बार अपनी आवाज़ में गाया था, हालाँकि इसके बाद भी अमिताभ ने कई गीतों में अपनी आवाज़ दी है, मगर इस गीत की बात ही कुछ और है

होली खेले रघुवीरा – बागबान : Holi Khele Raghuveera : Movie Baghban
अलका याग्निक, उदित नारायण, सुखविन्द्र सिंह और अमिताभ बच्चन की आवाज़ से सजा ये गीत 2003 के बाद से हर वर्ष इस गीत को होली के अवसर पर सुना जाता है

बलम पिचकारी – ये जवानी है दीवानी : Balam Pichkaari : Movie Yeh Jawani Hai Deewani
विशाल ददलानी और शाल्मली खोलगड़े की आवाज़ में सजे इस गीत को प्रीतम ने अपने संगीत से सजाया है

होली आई रे कन्हाई – मदर इंडिया : Holi Aayi Re Kanahi: Movie : Mother India
नौशाद के संगीत और शमशाद बेगम की आवाज़ से सजे इस गीत ने 1957 से 2021 तक अपनी सत्ता को कायम रखा है

जोगी जी धीरे धीरे – नदिया के पार : Jogi ji Dheere Dheere Movie : Nadiya Ke paar
भोजपुरी भाषा में बनी फिल्म नदिया के पार ये तो सभी गाने आज भी प्रसिद्ध है, परन्तु बॉलीवुड में पहली बार ऐसा हुआ था जब किसी स्थानीय भाषा (भोजपुरी) के गीत ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं, आम जनता को भी झुमने के लिए मजबूर कर दिया

जय जय शिव शंकर : आप की कसम : Jai jai Shiv Shankar
ये शायद आनंद बक्षी और राहुल देव बर्मन की जोड़ी का ही कमाल था कि होली गीत न होने के बावजूद इस गीत ने कई दशकों से होली त्योहार पर अपनी पकड बनायीं हुयी है

अरे जा रहे हट नटखट – नवरंग : Are Jaa Re Hat Natkhat Movie : Navrang
होली का त्योहार हो और फिल्म नवरंग के गीत अरे जा रहे हट नटखट की बात न हो, ऐसा संभव नहीं है । आशा भोसले और महेंद्र कपूर की आवाज़ व सी. रामचंद्रन का संगीत आज भी उतना ही कर्णप्रिय है, जितना 1959 में इस फिल्म के रिलीज के समय था

सोनी सोनी अंखियों वाले – मोहबब्तें : Soni Soni Full Song, Movie : Mohabbatein
जतिन-ललित के संगीत से सजे इस गीत को ईशान, जसपिंदर नरूला, मनोहर शेट्टी, प्रीता मजूमदार, श्वेता पंडित, सोनाली भटवाडेकर, उद्धव और उदित नारायण ने अपनी आवाज़ दी है

News Topic : Soni Soni Full Song, Are Jaa Re Hat Natkhat, Jai jai Shiv Shankar, Jogi ji Dheere Dheere, Holi Aayi Re Kanahi, Balam Pichkaari, Rang Barse, Holi Ke Din Dil Khil Jate Hain, Aaj Na Chhodenge, Rang Barse, Holi Khele Raghuveera
यह भी देखें