गाजियाबाद 22 फरवरी (एजेंसी) इन्मैंटेक संस्थान के बीएड विभाग की ओर से नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का विषय उच्च शिक्षा गुणवत्ता में मिश्रित शिक्षा से परिर्वतन था। कांफ्रेंस का उदघाटन मुख्य अतिथि डाॅ अंजू सक्सेना, संस्थान के निदेशक पंकज ए गुप्ता, उपाध्यक्ष डाॅ लतिका ए गुप्ता ने किया। डाॅ अंजू सक्सेना ने कहा कि शिक्षा में विविधता भारत ही नहीं पूरे विश्व में है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि सभी को एक समान गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले। डाॅ के पी जयंत ने शिक्षा की विविधता के कारण बताए।
डा। संजय भार्मा ने कहा कि शिक्षा में विविधता मानव द्वारा निर्मित है और हमें इसे दूर करने के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए। बीएड प्रधानाचार्य डाॅ निधि अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रप्त जानकारियों का प्रयोग शिक्षा के विकास में किया जा सकता है।