गाजियाबाद 09 मार्च (एजेंसी) साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा व वार्ड 50 नूर नगर के पार्षद संजीव त्यागी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे। विधायक सुनील शर्मा ने कहा भाजपा सरकार वंचित, शोषित, गरीब, मजदूर लोगों की सेवा के लिए बनी है। सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम से अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए 25 साल से अति पिछड़े क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नालियां बनाने का कार्य किया जा रहा है ताकि शांति नगर के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
पार्षद संजीव त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे व हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। जो भी समस्या लेकर स्थानीय निवासी आएंगे उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राज नगर मंडल अध्यक्ष और लिटिल बर्ड्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक विनीत शर्मा ने किया।