देश में नौकरी करने वालों पर काम का बोझ दुनिया में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं उन्हें वेतन भी सबसे कम मिलता है। विश्व श्रम संगठन की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय कर्मचारी सप्ताह में औसतन 48 घंटे काम करते हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में कर्मचारी केवल काम ही ज्यादा नहीं करते बल्कि उसके बदले उन्हें मिलने वाला मेहनताना भी उसकी तुलना में काफी कम है।
आंकड़ों के मुताबिक भारत में कर्मचारियों पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है। काम के दबाव के मामले में भारत जांबियाए मंगोलियाए मालदीव और कतर जैसे देशों की श्रेणी में खड़ा है। जांबिया और मंगोलिया की गिनती दुनिया के गरीब देशों में होती है। जबकि भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।