Saturday, May 21, 2022
  • Login
Khash Rapat
  • HOME
  • वेब स्टोरी
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अर्थजगत
  • धर्मकर्म
  • खेल
  • अन्य
    • स्‍वास्‍थ्‍य टिप्‍स
    • साहित्य
      • ग़ज़ल
    • वायरल वीडियो
    • अजब गजब
    • फोटो गैलरी
    • यात्रा
    • खेत खलियान
    • साक्षात्कार
No Result
View All Result
Khash Rapat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी हिंसा : सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को रोका गया

Lakhimpur Kheri violence: Leaders of all major opposition parties stopped

by खासरपट टीम
October 4, 2021
in Uttar Pradesh, उत्तर प्रदेश, राज्य
Lakhimpur Kheri violence: Leaders of all major opposition parties stopped

Lakhimpur Kheri violence: Leaders of all major opposition parties stopped

Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव को हिरासत में लिया

Lucknow, 04 अक्टूबर (एजेंसी)। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सोमवार को मौके पर जाने की कोशिश करने वाले सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को रोक दिया गया अथवा हिरासत में ले लिया गया। इस बीच, राज्य सरकार ने कहा है कि ‘विपक्षी दलों का 2022 के विधानसभा चुनाव का सफर लाशों पर नहीं हो सकता’। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ से लखीमपुर जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद अखिलेश सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में उन्हें तथा पार्टी के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव को हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को हिरासत में ले लिया गया जबकि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया गया। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को भी लखीमपुर जाने से रोका गया।

भाजपा की सरकार पूरी तरह असफल हुई : अखिलेश

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क पर धरना प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाते हुए कहा, “किसानों पर इतना अन्याय इतना जुल्म अंग्रेजों ने भी नहीं किया जितना भाजपा की सरकार कर रही है। सरकार विपक्ष के किसी भी नेता को लखीमपुर खीरी क्यों नहीं जाने देना चाहती। सरकार आखिर क्या छुपाना चाहती है। यह सरकार इस बात से घबराती है कि जनता कहीं सच्चाई न जान जाए।” अखिलेश ने आरोप लगाया, “भाजपा की सरकार पूरी तरह असफल हुई है। सबसे पहले गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ-साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी इस्तीफा देना चाहिए जिन्हें कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी सूचना थी।” इसके पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत पांच नेताओं को सोमवार तड़के लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया।

उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी से जांच कराई जाए

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका तथा लखीमपुर खीरी जा रहे अन्य नेताओं को सीतापुर में हिरासत में लेकर पीएसी परिसर में ले जाया गया। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को हापुड़ में तथा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सीतापुर में रोक दिया गया। संजय सिंह ने मांग की कि लखीमपुर खीरी मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी से जांच कराई जाए। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त तथा उनके बेटे को गिरफ्तार किया जाए। उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव पुलिस को चकमा देकर लखनऊ स्थित अपने आवास से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना तो हुए लेकिन रास्ते में राजधानी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया गया।

सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है : बघेल

लखीमपुर खीरी जाने पर आमादा बहुजन समाज पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें एक नोटिस देते हुए लखीमपुर खीरी नहीं जाने को कहा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ आ रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को स्थानीय चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है। बघेल ने राज्य सरकार के इस कदम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि क्या उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “उत्तर प्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं?”

धारा 144 लखीमपुर में लगी है, फिर लखनऊ आने से क्यों रोका जा रहा है? pic.twitter.com/9q2TLEwTPE

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 4, 2021

सरकार चाहती है कि शांतिपूर्ण माहौल में सही जांच हो

राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्षी दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने को अशांति फैलाने वाला राजनीतिक स्टंट करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, “विपक्षी दल फोटो ऑप (तस्वीर खिंचवाने का मौका) हासिल करने और राजनीतिक फायदा लेने की फिराक में हैं। वे 2022 तक का जो राजनीतिक सफर तय करना चाहते हैं, वह लाशों पर नहीं हो सकता। सरकार नहीं चाहती कि लखीमपुर खीरी में शांति का माहौल बिगड़े। सरकार चाहती है कि शांतिपूर्ण माहौल में सही जांच हो और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।” गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव जाने के विरोध के दौरान हुए संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं।

न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। #NoFear #लखीमपुर_किसान_नरसंहार

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 4, 2021

parivark-labh-yojana-apply

Parivarik labh Yojana Registration | राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ Apply Online

November 14, 2021
Gangnahar muradnagar : Gangnagar silt cleaning done only on paper in ghaziabad

Gangnahar muradnagar : गंगनहर में पानी सूखने पर खुली मूर्ति विसर्जन की पोल, बिना सफाई के ही खोल दी गंगनहर

October 30, 2021
Ghaziabad most polluted city : Ghaziabad became the countrys most polluted city a fine of 50 thousand imposed on the contractor for blowing dust

Ghaziabad most polluted city : फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर हुआ गाजियाबाद, धूल उड़ाने पर ठेकेदार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

October 30, 2021
Bodies of five climbers from Uttarakhand reach Kolkata airport

उत्तराखंड से पांच पर्वतारोहियों के पार्थिव शरीर कोलकाता हवाईअड्डे पहुंचे

October 25, 2021
Load More

यह भी देखें

    • मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव को हिरासत में लिया
    • भाजपा की सरकार पूरी तरह असफल हुई : अखिलेश
    • उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी से जांच कराई जाए
    • सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है : बघेल
    • सरकार चाहती है कि शांतिपूर्ण माहौल में सही जांच हो
  • Parivarik labh Yojana Registration | राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ Apply Online
  • Gangnahar muradnagar : गंगनहर में पानी सूखने पर खुली मूर्ति विसर्जन की पोल, बिना सफाई के ही खोल दी गंगनहर
  • Ghaziabad most polluted city : फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर हुआ गाजियाबाद, धूल उड़ाने पर ठेकेदार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
  • उत्तराखंड से पांच पर्वतारोहियों के पार्थिव शरीर कोलकाता हवाईअड्डे पहुंचे
ADVERTISEMENT

LATEST NEWS

One more face included in the new faces on the OTT platform

OTT प्लेटफार्म पर नए चेहरों में एक और चेहरा शामिल

December 1, 2021
Nagaland State Lottery Sambad Today 28.11.2021

Lottery Sambad Today 28.11.2021 Result 1pm 6pm 8pm Nagaland State Lottery Winner List

November 27, 2021
Lottery Sambad 28.11.2021 Result Today 1 PM 6 PM 8 PM Nagaland State Lottery Live

Lottery Sambad 28.11.2021 Result Today 1 PM 6 PM 8 PM Nagaland State Lottery Live

November 27, 2021
West Bengal State Lottery Sambad 28.11.2021 Result Today 6 PM

West Bengal State Lottery Sambad 28.11.2021 Result Today 6 PM

November 27, 2021
Nagaland State Lottery 28.11.2021 Night Result Today 8 PM Live

Nagaland State Lottery 28.11.2021 Night Result Today 8 PM Live

November 27, 2021
ADVERTISEMENT
Khash Rapat

© 2021 Khash Rapat - SEO By Dilip Soni.

Navigate Site

  • Privacy Policy
  • Medical Disclaimer
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Digital Millennium Copyright Act Notice
  • GDPR Requests
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Amazon Affiliate Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • Contact
  • About Us
  • Sitemap
  • RSS Feed

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • वेब स्टोरी
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अर्थजगत
  • धर्मकर्म
  • खेल
  • अन्य
    • स्‍वास्‍थ्‍य टिप्‍स
    • साहित्य
      • ग़ज़ल
    • वायरल वीडियो
    • अजब गजब
    • फोटो गैलरी
    • यात्रा
    • खेत खलियान
    • साक्षात्कार

© 2021 Khash Rapat - SEO By Dilip Soni.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Khash Rapat