गाजियाबाद 20 फरवरी (एजेंसी) कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी, प्रदेश में बढ़ती बिजली दर व गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता सडकों पर उतरेंगे व मंहगाई के खिलाफ जनमत हासिल करेंगे। घंटाघर कंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि नगर निगम महानगर की जनता पर बेइंतहा हाउस टैक्स बढाने जा रही है जिसके विरोध में कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे। इसके साथ ही विधायकए सांसद व मेयर के आवासों का घेराव भी किया जाएगा।
कोविड.19 के चलते लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण मध्यम वर्ग के लाखों लोग बच्चों की फीस जमा नहीं कर पाए। अतः सरकार को 4 माह की पूरी व बाकी 8 महीने की आधी फीस माफ करनी चाहिए। की जाए। इसके लिए भी एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जो 23 फरवरी से चालू किया जाएगाए।कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्ड से एक लाख हस्ताक्षर कराकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। निगम पार्षद व पार्षद दल नेता जाकिर अली सैफी, विकास शर्मा, नवीन शर्मा पोले, पूजा मल्होत्रा, अशोक गुप्ता, मनोज अनुज चौधरी, वीर सिंह एडवोकेट, पूजा मेहता मौजूद रहे।