गाज़ियाबाद, 12 फरवरी (एजेंसी)। गाजियाबाद शुक्रवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं सभी स्टेशनों का एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
गाजियाबाद पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार को झेल रहा है। फरवरी माह के शुरूआती दिनों से शहर देश के प्रदूषित शहरों में शामिल हो रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 372 दर्ज किया गया। जो देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, गुरुवार को शहर का एक्यूआई 345 दर्ज किया गया था।
एक्यूआई में 42 अंको की बढ़ोतरी हुई। गाजियाबाद आठ फरवरी से 10 फरवरी तक देश में सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। बाकि के दिनों में दूसरे और तीसरे स्थान पर शहर का एक्यूआई दर्ज किया गया था। शुक्रवार को गाजियाबाद दिनभर धूप निकलने के बाद भी शहर हल्की धुंध की चादर से ढका रहा। दिनभर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एनसीआर के अन्य शहरों का हाल
शहर एक्यूआई
- दिल्ली 341
- गाजियाबाद 372
- फरीदाबाद 326
- गुरुग्राम 347
- नोएडा 363
शुक्रवार को वायु प्रदूषण
तत्व स्तर मानक
- पीएम 10 349 100
- पीएम 2.5 388 60
- एसओ2 29 80
- शहर के चार स्टेशनों का हाल
- स्टेशन एक्यूआई
- संजय नगर 353
- वसुंधरा 388
- इंदिरापुरम 377
- लोनी देहात 371
(सभी स्टेशनों का हाल शुक्रवार शाम 6 बजे का है।)
Web Title: