सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण मौत
Bijapur, 24 सितंबर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दुर्घटनावश सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के उसूर गांव से बीजापुर जिला मुख्यालय जाते समय यात्री बस में सवार हवलदार त्रिलोक सिंह (37) से कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चल गई। इस घटना में त्रिलोक सिंह की मौत हो गई तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें : हॉलीवुड (Hollywood Film) फिल्म में नजर आयेगी हुमा कुरैशी
229वीं बटालियन के हवलदार से दुर्घटनावश गोली चली
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के कुछ जवान छुट्टी के लिए आज बस में सवार में होकर उसूर से बीजापुर की ओर रवाना हुए थे। जवानों को बीजापुर से अपने शहर के लिए प्रस्थान करना था। उन्होंने बताया कि बस जब बीजापुर से कुछ दूर थी, तभी सीआरपीएफ के 229वीं बटालियन के हवलदार त्रिलोक सिंह से दुर्घटनावश गोली चल गई। इससे त्रिलोक और उनके पीछे बैठे राजेंद्र सिंह घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : Ghaziabad Crime News: फोटोग्राफर की हत्या में दो ममेरे भाइयों को उम्रकैद
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद त्रिलोक और राजेंद्र सिंह को नजदीक एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने त्रिलोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छुट्टी पर जाते समय जवान क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों से गुजरने तक हथियार अपने पास रखते हैं और बाद में उसे जिला मुख्यालय स्थित अपनी यूनिट में जमा करा देते हैं।
यह भी पढ़ें : Ghaziabad News : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया
यह भी देखें