- राम मंदिर नीति समर्पण अभियान के तहत जन-जागरण रथ यात्रा का आयोजन
- प्रमुख हिन्दू नेता तथा यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित होंगे
- राम मन्दिर के लिए अधिक अधिक धन दान करके पूण्य अर्जितकरने का आह्वान
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एजेंसी)। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट 18 फरवरी से राम मंदिर नीति समर्पण अभियान के तहत जन-जागरण रथ यात्रा का आयोजन कर रहा है। यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के अन्र्तराष्ट्रय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल के नेतृत्व में निकाली जाने वाली श्री राम यथ यात्रा में भारी संख्या में संत महात्मा, प्रमुख हिन्दू नेता तथा यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
यह यात्रा शाहदरा मुख्य चैक से शुरू होकर जिला उत्तरी पूर्वी दिल्ली की सभी आठ विधान सभा क्षेत्रों में पहुँचेगी। जहाँ अनेक स्थानों पर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। भगवान श्री राम की महिमा मण्डल करते हुए आम नागरिको से राम मन्दिर के लिए अधिक अधिक धन दान करके पूण्य अर्जितकरने का आह्वान किया जायेगा।