गाजियाबाद 22 फरवरी (एजेंसी) विजयनगर क्षेत्र के पूर्व काग्रेस पार्षद सुल्तान सिंह खारी की दूसरी पुण्यतिथि विजयनगर चौराहे पर मनाई गई। लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि सुल्तान सिंह व्यवहार कुशल इंसान थे। उन्हे हर समाज का वयक्ति सम्मान देता था। क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें याद करती हैं। उनके पुत्र विकास खारी उनके बताएं रास्ते पर चल रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डा आर के आर्य ने कहा कि सुल्तान सिंह को भुलाया नहीं जा सकता। वो एक नेक दिल इंसान थे।
क्षेत्र का उन्होंने जितना विकास कार्य किया, उतना किसी ने नहीं किया। पार्षद जाकिर अली, विजय गोयल, अमित पंथ, दीपक, प्रवीण, भाजपा नेता सतीश शर्मा, जदयू के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, चिल्ड्रन एकेडमी सकूल के चैयरमैन पी एस राणा, नगर निगम के अध्यक्ष तैन सिंह, सेक्टर 9 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सुरेश शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विकास खारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।