जल्द ही इनविजिबल वुमन फ्लोर पर जाने वाली है
Mumbai 02 अक्टूबर (एजेंसी) सुनील शेट्टी वेब सीरीज इनविजिबल वुमन से OTT डेब्यू करने जा रहे हैं। तमिल निर्देशक राजेश एम. सेल्वा की इस नॉयर एक्शन थ्रिलर सीरीज में ईशा गुप्ता भी हैं। इनविजिबल वुमन जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। 60 साल के सुनील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने डेब्यू की खबर शेयर की है।
सुनील को वेबसीरीज की कहानी पसंद आई
सुनील को वेबसीरीज की कहानी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। सुनील ने कहा कि मैं ओटीटी वर्ल्ड में आने के लिए सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहा था और इनविजिबल वुमन डिजिटल स्पेस में अपनी जगह बनाने के लिए एक सही कदम है।
सुनील शेट्टी को आखिरी बार संजय गुप्ता की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था।
View this post on Instagram
यह भी देखें