गाजियाबाद 10 मार्च (एजेंसी) शिवशक्ति धाम डासना के अधिष्ठाता यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हरिद्वार में 17, 18 व 19 दिसंबर को विश्व धर्म संसद का आयोजन 17, 18 व 19 आयोजन होगा जिसके मुख्य संयोजक राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी पी एस त्यागी होंगे। विश्व धर्म संसद में जिहाद से मानवता की रक्षा के लिए सभी धर्मो के धर्मगुरू भाग लेंगे। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि यूरोप और अमेरिका तक में कट्टरपंथी जिहादियो का प्रभाव बढ़ रहा है।
जेहादी भारत को अपना गढ़ बना कर सम्पूर्ण विश्व को बर्बाद कर देंगे। कर्नल टी पी एस त्यागी ने कहा कि विश्व धर्म संसद का आयोजन एक बहुत बड़ा दायित्व है। यह विश्व धर्म संसद भारत के विश्व बंधुत्व के संदेश को सम्पूर्ण विश्व को देने का कार्य करेगी। नीरज त्यागी, बाबा परमेन्द्र आर्य, अनिल यादव, चौधरी रामनारायण सिंह आदि भी मौजूद रहे।